Aaj Ka Rashifal: 2nd June
1.मेष राशिफल:-
आज आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा क्योंकि आपका मन कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकता है। संभव है कि परिवार का कोई सदस्य काम के सिलसिले में घर से बाहर जाए। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। आपके भीतर कुछ नया करने की इच्छा जग सकती है। आपको अपनी कमियों को पहचान कर उन्हें सुधारते हुए अपने कार्यों में पूरी लगन से जुटना चाहिए। किसी से भी कोई वादा बहुत सोच–समझकर ही करें। आपके पिताजी आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह दे सकते हैं।
2.वृषभ राशिफल:-
आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आएगा। आपका कोई लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी से कोई आश्चर्यजनक उपहार मिल सकता है। यदि आप लंबे समय से पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहे थे, तो उनमें भी काफी हद तक कमी आएगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा।
3.मिथुन राशिफल:-
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला फलदायक रहने वाला है। अपने कामों को लेकर जल्दबाजी करने से बचें। किसी भी निर्णय को शीघ्रता या भावुकता में न लें। यदि आपको किसी काम के लिए बाहर जाना पड़े, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको अच्छा धन प्राप्त होने से आप निवेश के बारे में भी विचार करेंगे।
4.कर्क राशिफल:-
आज स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन कमजोर रह सकता है। जिस समस्या को आप छोटा समझ रहे थे, वह आज बढ़ सकती है। आप शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस करेंगे। किसी और के मामले में बेवजह बोलने से बचें। यदि आपने लंबे समय से कोई राज छुपा रखा था, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकता है। आपको पुराने झगड़ों और झंझटों से छुटकारा मिलेगा। कोई कानूनी मामला आज आपको खुशी दे सकता है।
5.सिंह राशिफल:-
आज आपको अपनी बोली और आचरण पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपके बॉस के साथ संबंध काफी अच्छे रहेंगे, लेकिन आपके आसपास कुछ विरोधी भी हो सकते हैं। आपको चोट लगने की संभावना है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। आपका कोई सहकर्मी आपके कार्यों को खराब करने की कोशिश कर सकता है। जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
6.कन्या राशिफल:-
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहने वाला है। आपके आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य को लेकर चर्चा हो सकती है। किसी विवाद के कारण जीवनसाथी से थोड़ी कहासुनी होने की संभावना है। आपको दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचना चाहिए। आपका कोई दोस्त आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है।
7.तुला राशिफल:-
आज का दिन आपको प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएगा। आपको किसी दूसरी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में आपकी माताजी आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकती हैं। आप घर के बजाय बाहर के कामों पर अधिक ध्यान देंगे। यदि आपको किसी काम को पूरा करने में कोई समस्या आ रही थी, तो आप अपने भाई से सलाह ले सकते हैं। हालांकि, वाहनों का प्रयोग करते समय आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि दुर्घटना की संभावना है।
8.वृश्चिक राशिफल:-
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहेगा। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। अगर आपके मन में किसी बात को लेकर संदेह है, तो उसमें आगे न बढ़ें। अपने मनमौजी स्वभाव के कारण आप कामों में गड़बड़ी भी कर सकते हैं। आपके बॉस के साथ आपके रिश्ते में थोड़ी कड़वाहट रहेगी। आज आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। किसी भी शारीरिक समस्या को छोटा न समझें।
9.धनु राशिफल:-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेनी होगी। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से आप बेहद खुश होंगे। पूजा–पाठ में आपका मन खूब लगेगा। किसी विरोधी की बातों में आने से बचें। अपने धन का निवेश बहुत सोच–समझकर करें। संतान की इच्छा पूरी करने के लिए आप कोई नया वाहन घर ला सकते हैं। आपको दूर रह रहे किसी परिजन की याद सता सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
10.मकर राशिफल:-
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके व्यवसाय में पूंजी लगाने में पूरी मदद करेंगे। जो लोग राजनीति की ओर बढ़ रहे हैं, उन्हें थोड़ा सतर्क रहना होगा। प्रेम जीवन में रह रहे लोग अपने साथी से सोच–समझकर बात करें, क्योंकि उनके रिश्ते में कड़वाहट आने की संभावना है। आप अपने दोस्तों के साथ मौज–मस्ती में कुछ समय बिताएंगे। आपको व्यवसाय में अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
11.कुंभ राशिफल:-
आज का दिन आपके लिए तनाव भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आपको चिंता बनी रहेगी और भागदौड़ भी अधिक रहेगी। नौकरी में आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। आपको अपने भाई–बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। कहीं घूमने जाते समय किसी से भी बहुत सोच–समझकर बात करें। आपका कोई पुराना लेनदेन पूरा होगा।
12.मीन राशिफल:-
आज का दिन आपके लिए धन–संपत्ति में वृद्धि लेकर आएगा। आपका डूबा हुआ धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अपने आस–पड़ोस के विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहें। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। यदि आपकी संतान ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उन्हें उसमें जीत हासिल होगी। परिवार और संपत्ति को लेकर कोई बड़ा विवाद छिड़ सकता है। आपको अपने कार्यों को योजना बनाकर चलना होगा।