Aaj Ka Rashifal: Todays Horoscope 20th May जानें अपनी किस्मत Good or Bad

Aaj Ka Rashifal: Todays Horoscope 20th May जानें अपनी किस्मत

1.मेष राशिफल:-

आज आपको अपनी जिम्मेदारियों पर खास ध्यान देना होगा। अपने खर्चों पर नज़र रखें और आय बढ़ाने के नए तरीके तलाशें, लेकिन गलत तरीकों से पैसा कमाने से बचें। परिवार के सामने आपकी कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है, इसलिए पारिवारिक मामलों को टालने से बचें। आप परिवार के साथ किसी पिकनिक या घूमने का प्लान बना सकते हैं।

2.वृषभ राशिफल:-

आज का दिन आपको अचानक से लाभ दिला सकता है। अपने व्यापार की योजनाओं में धन का निवेश सोचसमझकर करें, तभी आपको बेहतर मुनाफा मिलेगा। किसी भी बात को बहुत समझदारी से कहने की आवश्यकता है। किसी पुराने दोस्त से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी। अगर आप किसी कानूनी मामले को टालते हैं, तो यह बाद में परेशानी बन सकता है। जीवनसाथी आज पुरानी बातों को न दोहराएं, अन्यथा लड़ाईझगड़े बढ़ सकते हैं।

3.मिथुन राशिफल:-

आज का दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम जीवन में साथी के साथ कहीं घूमनेफिरने का प्लान बन सकता है। आप अपनी संतान के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। आज आप जिस काम में भी हाथ डालेंगे, उसमें सफलता निश्चित मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाईलिखाई में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए, वरना बाद में परीक्षा देने में दिक्कत आ सकती है। आपके घर किसी अतिथि के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

4.कर्क राशिफल:-

आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रह सकता है। अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसे पूरा करने में दिक्कतें आ सकती हैं। आपको अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखना होगा। ईश्वर भक्ति में आपका मन खूब लगेगा। यदि आपने कोई व्यवसाय साझेदारी में किया था, तो उससे नुकसान होने की संभावना है। आपकी आध्यात्मिक विषयों में काफी रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने बॉस से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

5.सिंह राशिफल:-

आज का दिन आपको रचनात्मक कार्यों में पहचान दिलाने वाला साबित होगा। आप अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। आपके कुछ नए दोस्त भी बनेंगे, लेकिन दिखावे से दूर रहना होगा। अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। यदि किसी काम में समस्या आ रही थी, तो उसे पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। अपने आसपास के लोगों से थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि मित्र के वेश में वे आपके शत्रु हो सकते हैं।

6.कन्या राशिफल:-

आज का दिन आपको प्रसन्नता से भर देगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से खुशी मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग और साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ चल रही अनबन भी दूर होगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे और कुछ नए लोगों से आपका मेल जोल बढ़ेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

7.तुला राशिफल:-

इस महीने आपकी कोई दिली ख्वाहिश पूरी हो सकती है। आपको दूसरों के मामलों में अनावश्यक रूप से बोलने से बचना होगा। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। अपनी कोई मनोकामना पूरी होने पर आप घर पर किसी पूजापाठ का आयोजन कर सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। किसी से भी कोई वादा बहुत सोचसमझकर करें। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी।

8.वृश्चिक राशिफल:-

आज का दिन आपको सावधानी से चलने की सलाह देता है, क्योंकि व्यापार में धोखा मिलने से नुकसान हो सकता है। यदि कोई कानूनी मामला लंबे समय से लंबित था, तो आज उसका फैसला किसी और के पक्ष में आ सकता है। अपने आसपास के लोगों से अनावश्यक वादविवाद से बचें, अन्यथा बात बढ़ सकती है। आपको अपनी सेहत के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि कोई पुरानी समस्या फिर से परेशान कर सकती है।

9.धनु राशिफल:-

आज का दिन आपके लिए हर काम सोचसमझकर करने का रहेगा। आपको अनुभवी लोगों का भरपूर साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपके चारों ओर का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी से भी बात करते समय खूब सोचविचार कर बोलें। किसी पुराने दोस्त से मिलकर पुराने गिलेशिकवे न दोहराएं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे।

10.मकर राशिफल:-

आज नौकरीपेशा लोगों को जल्दबाजी से बचना होगा। आप दिखावे के चक्कर में पैसा खर्च कर सकते हैं। किसी नई संपत्ति की खरीददारी करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने घर कोई नया वाहन या इलेक्ट्रॉनिक सामान ला सकते हैं। अपने खर्चों का हिसाब रखें, नहीं तो आपकी परेशानियां बढ़ेंगी। इस महीने आपको संतान की संगत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

11.कुंभ राशिफल:-

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विवाह में आ रही समस्या दूर होने से आपकी खुशी की कोई सीमा नहीं रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। व्यापार कर रहे लोग कुछ नया करने की कोशिश में अच्छी सफलता हासिल करेंगे।

12.मीन राशिफल:-

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। यदि आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। अपने आर्थिक मामलों में निवेश बहुत सोचसमझकर करें। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से आप बेहद खुश होंगे। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक होने से आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं।

 

रोज़ के राशिफल जानने के लिए यहाँ देखें:- https://khabrisite.com/category/todays-horoscope/

Join our WhatsApp Channel:https://whatsapp.com/channel/0029VbBLNb8F6smuDiuOYA1j

Leave a Comment