Aaj Ka Rashifal: Todays Horoscope 18th May
1.मेष राशिफल:-
आज आपको कर्मठ बने रहने की आवश्यकता है। वित्तीय लाभ के प्रयासों में आ रही रुकावटें अब दूर होंगी। आपके भाई–बहन हर कदम पर आपका समर्थन करेंगे, और जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपनी बातों पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा अनावश्यक बहस आपके संबंधों में खटास पैदा कर सकती है। अपनी आय में वृद्धि करने का कोई भी अवसर आपको नहीं गंवाना चाहिए।
2.वृषभ राशिफल:-
आज आपके लिए अच्छे फलदायक दिन की शुरुआत होगी। आपकी भौतिक वस्तुओं और आराम में बढ़ोतरी होगी। आपके आसपास का माहौल आनंदमय बना रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे आप बहुत प्रसन्न महसूस करेंगे। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखते हैं, उन्हें कोई बेहतरीन मौका मिल सकता है। हालांकि, किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद का अनुभव कर सकते हैं।
3.मिथुन राशिफल:-
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए योजना बनानी होगी। कामकाज के मोर्चे पर आपको अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आपके अधिकारी आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। अपने व्यापार को विस्तार देने के लिए आप कुछ नए लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। माता–पिता के आशीर्वाद से आपका कोई लंबित कार्य संपन्न होगा। आप सरकारी योजनाओं में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन सोच–समझकर निर्णय लें।
4.कर्क राशिफल:-
आर्थिक रूप से आज आपके लिए एक अनुकूल दिन है। आपके महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। यदि आपके मन में किसी बात को लेकर संदेह है, तो उस कार्य में आगे बढ़ने से बचें। आप अपने किसी दूर के रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं। यदि आप व्यापार में कोई परिवर्तन करने की योजना बना रहे हैं, तो किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। अपनी संतान को उन्नति करते देखकर आप अत्यंत प्रसन्न होंगे।
5.सिंह राशिफल:-
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। सामाजिक दायरे में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपको किसी भी तरह के वाद–विवाद से दूर रहना चाहिए। बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपनी पसंद का काम मिलने से वे बेहद खुश होंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह व्यक्ति आज आपसे उसे वापस मांग सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से, यदि आपको कोई पुरानी समस्या थी, तो वह फिर से परेशान कर सकती है।
6.कन्या राशिफल:-
आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए आपको एक शानदार मौका मिल सकता है। निजी क्षेत्र में काम कर रहे लोग नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। आपके विवाहित जीवन में जो भी परेशानियां चल रही थीं, उनसे आपको छुटकारा मिलेगा। यात्रा करते समय आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। पेट से जुड़ी तकलीफों के कारण आप कुछ परेशान महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब ध्यान लगेगा और वे मन लगाकर पढ़ेंगे। आपकी रुचि धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में अधिक रहेगी।
7.तुला राशिफल:-
आज आपके लिए सामान्य दिन रहेगा। आपको अपनी खाने–पीने की आदतों पर ध्यान देना होगा। कुछ अनजान लोगों पर विश्वास करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। तेज़ गति वाले वाहनों का उपयोग करते समय आपको सतर्क रहना होगा। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। आपको वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतनी होगी। अपने कार्यों के लिए आपको पहले से योजना बनाकर चलनी होगी।
8.वृश्चिक राशिफल:-
आज आपके लिए उतार–चढ़ाव भरा दिन हो सकता है। यदि आप किसी को पैसा उधार दे रहे हैं, तो सभी शर्तें लिखित में तय कर लें, क्योंकि उस धन की वापसी की उम्मीद कम है। आप अपने व्यापारिक कार्यों में कुछ परिवर्तन करने का विचार कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होने से आप चिंतित रह सकते हैं। पारिवारिक मामलों को घर के अंदर ही सुलझाना आपके लिए बेहतर होगा।
9.धनु राशिफल:-
आज आपको तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। विपणन क्षेत्र से जुड़े लोगों को थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर थोड़ा ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक दबाव से मुक्ति मिलेगी। आपकी कोई दिली मुराद पूरी होने से आप फूले नहीं समाएंगे। आपके प्रभाव और यश में वृद्धि होगी जिससे आप प्रसन्न रहेंगे और अपने विरोधियों को आसानी से परास्त करने का प्रयास करेंगे।
10.मकर राशिफल:-
आज आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। अचानक लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ कुछ खुशनुमा पल बिताएंगे। बिना किसी के पूछे अपनी राय देने से बचें। यदि आपका कोई कार्य बहुत समय से अटका हुआ था, तो उसे पूरा करने के लिए आप पुरजोर प्रयास करेंगे। परिवार में किसी शुभ अवसर की तैयारी से घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। आप अपने माता–पिता से कामकाज के संबंध में कुछ सलाह ले सकते हैं।
11.कुंभ राशिफल:-
आज आपको पैसों के लेन–देन में सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन पिछली गलतियों से सीख लेना महत्वपूर्ण है। आपको कुछ नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आपकी सुख–सुविधाएं बढ़ेंगी। किसी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। अपने खर्चों का हिसाब रखें, अन्यथा आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
12.मीन राशिफल:-
आज आपको परिश्रम करने की आवश्यकता है। आपके भाई–बहन आपको पूरा साथ देंगे, लेकिन जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें अपने सहकर्मियों से किसी ज़रूरी काम पर सलाह लेते समय बहुत सतर्क रहना होगा, क्योंकि वे आपको गलत राय दे सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के बीच आपसी तालमेल की कमी के कारण मनमुटाव और झगड़े बढ़ सकते हैं। आपको अपनी पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। यदि आप धन के संबंध में योजना बनाकर चलेंगे, तो यह आपके लिए बेहतर होगा।